आकाश, सिवान
बिहार विधानसभा चुनाव कुछ ही माह बाद होने हैं। ऐसे में सिवान की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की राजनीति में एंट्री अब पूरी तरह से तय मानी जा रही है। इस खबर पर मुहर खुद उनकी माता और पूर्व सांसद प्रत्याशी रहीं हिना शहाब ने लगा दी है। हिना शहाब ने एक दिन पहले कहा था कि वे लोग सोच रहे हैं कि ओसामा शहाब को किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए। इस बारे में हमारी परंपरागत सीट रघुनाथपुर को लेकर सोचा जा रहा है। ओसामा शहाब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर अपने पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्र रघुनाथपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ओसामा की एंट्री को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। समर्थकों में उत्साह चरम पर है, विरोधी खेमों में हलचल दिख रही है।
बयानबाजी का दौर तेज
सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक बस एक ही चर्चा है कि ओसामा अपने पिता शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत को कितना आगे ले जाएंगे? बयानबाजी का दौर भी तेज हो चुका है। कुछ लोग इसे ‘नई राजनीति की शुरुआत’ बता रहे हैं, तो कुछ ‘पुरानी सियासत का लौटना’ मान रहे हैं। एक बात साफ है कि रघुनाथपुर की सियासत अब पहले जैसी नहीं रहेगी। अब देखने वाली बात होगी कि ओसामा शहाब अपने पहले ही चुनाव में कोई धमाका कर पाते हैं या नहीं? फिलहाल उनकी एंट्री की चर्चाओं ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।
राजद के सामने परेशानी क्या?
बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को लेकर आरजेडी के सामने भी चुनौतियां हैं। सूत्रों के मुताबिक ओसामा रघुनाथपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इससे आरजेडी में मौजूदा विधायक हरिशंकर यादव के लिए भी अनिश्चितता पैदा हो गई है। रघुनाथपुर सीट यादव-मुस्लिम बहुल है। ओसामा शहाब की उम्मीदवारी को लेकर लालू-तेजस्वी यादव को फैसला लेना होगा। हो सकता है कि यहां से 2 बार विधायक रहे हरिशंकर यादव अपनी सीट छोड़ने के लिए राजी न हों। लालू-तेजस्वी इस सीट को लेकर क्या फैसला लेंगे, यह देखने वाली बात होगी?
यह भी पढ़ें:‘पाकिस्तान के प्रवक्ता…’, सपा पर भड़के योगी आदित्यनाथ, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दे डाली ये नसीहत
यह भी पढ़ें:‘कांग्रेस एक फ्यूज बल्ब…’, ‘गायब’ पोस्ट पर विष्णु देव साय का पलटवार; इमरजेंसी का किया जिक्र
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines