Bihar News: बिहार चुनाव को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने नया दांव खेला है। ओवैसी की पार्टी ने बिहार में महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। बताया जा रहा है कि AIMIM के इस कदम से महागठबंधन बिहार में और मजबूत हो सकता है। वहीं अभी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के किसी भी नेता का इस पर कोई बयान नहीं आया है।
बीजेपी की B टीम होने का लगता है आरोप
ओवैसी की पार्टी AIMIM पर अक्सर बीजेपी की B टीम होने के आरोप लगते रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी इस बार चुनाव में कुछ अलग करना चाहती है। बताया जा रहा है कि बिहार की AIMIM की इकाई ने हाल ही में RJD और कांग्रेस के कुछ विधायकों से संपर्क किया है। ओवैसी की इस इच्छा को महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व तक इसे पहुंचाया जा सके। अगर महागठबंधन में ओवैसी की पार्टी की एंट्री होती है तो बिहार में मुकाबला एकतरफा भी हो सकता है।
तेजस्वी यादव से किया संपर्क
AIMIM की बिहार के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक अख्तरुल ईमान का कहना है कि उनकी पार्टी ने RJD नेता तेजस्वी यादव से उनके कुछ करीबी विधायकों के जरिए संपर्क किया है। तेजस्वी को अपनी पार्टी के प्रस्ताव के बारे में बता दिया गया है। उनका कहना है कि हमारी विचारधारा बीजेवी को हराने और बिहार के विकास की है। उनके नेता असदुद्दीन ओवैसी की विचारधार भाजपा को हराना और बिहार को सशक्त बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि कम सीटों पर भी समझौता करने को तैयार है बशर्ते सीमांचल की प्रमुख सीटों पर उनके उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए।
सीमांचल में मजबूत है AIMIM
बताया जाता है कि बिहार में 2020 के विधानसभा चुनावों में AIMIM ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। यह सभी सीटें सीमांचाल की थी। इनमें अमौर, कोचाधामन, जोकीहाट, बैसी और बहादुरगंज सीटें थी। इस बार भी पार्टी ने बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर लड़ने की तैयारी की है। अगर पार्टी महागठबंधन में शामिल होती है तो ये सीटें कम हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines