बिहार, (अमिताभ ओझा): बिहार की राजधानी पटना में पी एम सी एच के बाद सबसे बड़ा अस्पताल आई जी आई एम एस (इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान ) में सरकार ने एक बड़ी सुविधा दी है। अब आई जी आई एम एस में मरीजों को दवा जांच, ऑपरेशन, समेत सभी तरह के फ्री में इलाज की सुविधा दी है। मरीजों के ऊपर होने वाली सभी खर्चो का वाहन अब राज्य सरकार करेगी।
सालाना 60 करोड़ रुपये होंगे खर्च
मरीजों को मुफ्त इलाज मिले इसकी मांग लम्बे अरसे से की जा रही थी। अब इस पर नीतीश सरकार ने मुहर लगा दी। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। आईजीएमएस में मुफ्त ईलाज देने के लिए बिहार सरकार का सालाना 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
हालांकि यह कब से लागू होगा इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। बिहार के कैबिनेट सचिव डॉ सिद्धार्थ के अनुसार आई जी आई एम एस में मरीजों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के अलावा सिर्फ प्राइवेट और डीलक्स कमरों का ही चार्ज लगेगा। इसके अलावा दवा, ऑपरेशन और जांच के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
यह भी पढ़ेंः महिला ओबीसी आरक्षण पर अपनी रोटियां सेंक रहे नीतीश-तेजस्वी, पहले बताएं-खुद क्या किया इनके लिए
अस्पताल में बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी
मुफ्त इलाज के साथ ही आईजीआईएमएस में बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में आईजीआईएमएस में 1170 बेड की व्यवस्था है और 500 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा एक और 1200 बेड का भवन का निर्माण भी चल रहा है। अस्पताल परिसर में कैंसर के रेडियोलोजी जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। आईजीआईएमएस में मरीजों के लिए एक्स रे से लेकर एम आर आई तक की सुविधा है। इसके अलावा अलग से स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट भवन भी है।
संबंधित खबरें
अनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
38 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines