Bihar News: बिहार में गुरुवार की शाम एक दलित नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया है। उसने पहले पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीने में गोलियां दाग दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भीम आर्मी से जुड़ा था मृतक
यह पूरा मामला हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र के पंचदमिया गांव का है। गांव में रहने वाले राकेश पासवान भीम आर्मी से जुड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की शाम एक शख्स राकेश के नजदीक आया। उसने पैर पकड़ प्रणाम किया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से राकेश जमीन पर गिर पड़े। इस बीच आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थाने के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंच युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर लाया जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।
सदर अस्पताल में समर्थकों का हंगामा
राकेश की मौत की सूचना पाकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भड़क गए। सैकड़ों कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा कर दिया। समर्थकों ने सदर अस्पताल हाजीपुर से शव को पुलिस से छुड़ा कर अपने साथ ले गए। मृतक के सीने में चार गोली लगी हैं।
अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें: UP News: गाजियाबाद में ऑनलाइन लूडो में हारा 17 लाख रुपये, पिता से बचने के लिए रच दी लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
16 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
17 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
17 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
18 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines