औरंगाबाद से गणेश कुमार की रिपोर्टः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने रविवार को बहुचर्चित किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रति विचार रखे।
अवसर था स्वामी सहजानंद की जयंती पर औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के गैनी गांव में कृषक जमायत विकास मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित “कृषक राज्य की स्थापना हेतु कृषक बसंत गर्जना” का। कार्यक्रम के नाम के अनुरूप यहां चिराग पासवान जमकर गरजे और बिहार सरकार पर बरसे भी।
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन की चर्चा की
चूंकि कार्यक्रम स्वामी सहजानंद सरस्वती की कृषक राज्य की परिकल्पना और किसानों से जुड़ा था। इस कारण चिराग ने अन्य मुद्दों के साथ खासकर कृषि के मुद्दे को लेकर कुछ ज्यादा ही बिहार की नीतीश सरकार को घेरा।
इस दौरान उन्होने बिहार सरकार द्वारा होली के बाद बिजली के दर में की जानेवाली वृद्धि के खिलाफ अपनी पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन की भी चर्चा कर खुद को और पार्टी को किसानों से जोड़ा।
अपनी पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन की फिर से चर्चा की। कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती हमारे पुरखे है। हमारे पुरखो ने समाज की जो परिकल्पना की थी, वह आज भी अधूरी है। यदि कुछ मिला है, तो वह संघर्षों के बदौलत मिला है।
स्वामी जी के विचारों को करना होगा आत्मसात
राजनेता पुरखो के सपनो की बात पूरा करने के नाम पर जाति और धर्म की राजनीति करते है। हिंदु-मुस्लिम, कोईरी-कुर्मी आदि के बहाने जातिवाद और धर्मवाद फैलाते है। हमे इनसे दूर और सावधान रहना है। हम जाति और धर्म से पहले बिहारी है। हकीकत यही है कि पूरे हिंदुस्तान में दो ही जाति-धर्म है।
एक अमीर तो दूसरा गरीब है लेकिन राजनेता गरीब को ठगने का काम कर रहे है। इस वजह से गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर बन रहे है। इसके निदान के लिए हम सबको स्वामी जी के विचारो को आत्मसात करना होगा। उनसे सीख लेनी होगी। उनके विचारों पर चलना होगा। स्वामी जी सोच थी कि देश के किसानों का सम्मान हो, उन्हे खेती किसानी में कोई परेशानी नही हो लेकिन आज का किसान परेशान है।
समस्याओं के निदान के लिए आना होगा साथ
किसान पहले उन्नत बीज की समस्या झेलते है। बीज मिल गया तो सिंचाई और खाद की समस्या झेलनी पड़ती है। फिर उत्पादन हो गया तो धान को बेचने में समस्या होती है।
कुल मिलाकर खेत में मेहनत मजदूरी करने के बाद किसान के हाथ में न के बराबर आता है जबकि राजनेता किसानों के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करते है। इन समस्याओं के निदान के लिए हम सबको एक होना होगा। हम एक होंगे तो ताकतवर होंगे और ताकत के आगे बड़ो बड़ो को झुकना होगा।
कार्यक्रम में कई नेता रहे उपस्थित
साथ ही युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभव के साथ जुड़ना होगा। इसके लिए आप यदि एक कदम चलेंगे तो मैं सौ कदम। आपके साथ चलुंगा। मेरा मकसद बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट है। इस मकसद को पूरा करने के लिए जब तक वें बिहार को विकसित राज्य नही बना लेते तब तक चैन से नही बैठेंगे।
कार्यक्रम में आयोजक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.डॉ नंदकिशोर प्रसाद शर्मा, एलजेपीआर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अरूण कुमार, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मगध प्रमंडल प्रभारी प्रमोद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा एवं जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर आदि ने विचार रखे।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
15 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
7 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
7 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
8 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
8 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines