Atiq-Ashraf Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 अप्रैल को हुए माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को घेरा है। आरके सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव हों या समाजवादी पार्टी या ममता बनर्जी हों, सभी वोट बैंक की राजनीति के लिए आंसू बहा रहे हैं।
आरके सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और वो एक दुर्दांत अपराधी को जी (अतीक जी) कहते हैं। अतीक पर हत्या, अपहरण, फिरौजी के 100 से अधिक मुकदमे थे। जो भी गवाह होता था उसको ये मार देते थे या फिर उसके परिवार का अपहरण कर लेते थे। उसने कबूल किया कि उसका लश्कर-ए-तैयबा से संबंध है। वो गैंगवार में मारा गया, उसके लिए ये लोग आंसू बहा रहे हैं। समाजवादी पार्टी हो या फिर ममता जी हो, ये सब वोट बैंक की तलाश में हैं।
बिहार में शराब से मरे लोगों पर तो आंसू नहीं बहाया
वहीं, बिहार से भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव के राज में 30 दलित जहरीली शराब के सेवन से मर गए। उस पर उन्होंने आंसू नहीं बहाया और एक गैंगवार में गैंगस्टर मारा गया तो ये आंसू बहा रहे हैं। यूपी के लोग तो खुश हैं कि वो मारा गया भले गैंगवार में ही मारा गया, आप कम से कम अपने राज्य में जहरीली शराब पीने से जिनकी मृत्यु हुई उनके परिवार को मुआवजा तो दिला दीजिए।
तेजस्वी बोले- मुझे अपराधियों से कोई सहानुभूति नहीं
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि मुझे अपराध या अपराधियों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। अपराध को खत्म करने के लिए कानून और संविधान हैं। यहां तक कि एक पीएम के हत्यारों को भी मुकदमे से गुजरना पड़ा और उन्हें सजा मिली। लेकिन पुलिस कस्टडी में किसी की हत्या हो जाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में मौत मामले में यूपी अव्वल है।
यह भी पढ़ें: Atiq Ashraf Murder: विदेशी मीडिया में छाया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
14 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines