हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'नीतीश कुमार को सहयोग देने को तैयार हूं अगर…', असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार CM के सामने रखा प्रस्ताव

Asaduddin Owaisi: बिहार विधानसभा चुनाव जीतकर बिहार में बनी नीतीश कुमार की सरकार, चुनाव में NDA की जीत और महागठबंधन की परफॉर्मेंस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने एक शर्त पर नीतीश कुमार को सहयोग देने का प्रस्ताव रखा है और उनका फोकस सिर्फ सीमांचल के विकास पर है.

विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल के विकास का आश्वासन दिया.

Asaduddin Owaisi News: बिहार के अमौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक प्रस्ताव दिया. उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार सरकार को सहयोग करने के लिए तैयार हैं, बशर्तें वे सीमांचल के साथ न्याय करें.

ओवैसेी ने कहा कि पार्टी सभी पांचों विधायकों के लिए अगले 6 महीने में पार्टी के कार्यालय खोलेंगे और वे उस कार्यालय में बैठकर हफ्ते में 2 बार लोगों से बातचीत करेंगे. मैं भी हर 6 महीने में वहां जाने की कोशिश करूंगा. बिहार की नई सरकार को बधाई देता हूं और उनका सहयोग करने को तैयार हूं.

NDA और महगठबंधन पर यह बोले ओवैसी?

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रदर्शन पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अखिलेश यादव यह कहने लगे हैं कि बिहार SIR इस जनादेश का कारण हैं. यह गलत है और हम भी नहीं चाहते थे कि NDA जीते. हमने पूरी कोशिश की, आप तैयार नहीं थे, फिर भी हमने पूरी कोशिश की. यह बिहार की जनता का जनादेश है और हमें इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार करना ही होगा.

ओवैसी ने कहा कि मैं इतना बड़ा राजनेता नहीं हूं, लेकिन मुझे इस नतीजे की संभावना दिख रही थी. हालांकि मुझे उम्मीद नहीं थी कि NDA वाले 200 का आंकड़ा छू पाएंगे, लेकिन अब महागठबंधन को सोचने की जरूरत है. अगर वे ओवैसी को जिम्मेदार ठहराने का अपना पुराना राग अलापना शुरू करते हैं तो उन्हें वही राग अलापने दीजिए. नीतीश कुमार अगर वाकई बिहार में विकास करना चाहते हैं. सीमांचल के साथ इंसाफ करें.

NDA ने चुनाव में जीतीं 200 से ज्यादा सीटें

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA गठबंधन ने 202 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया और सरकार बनाई. BJP ने 89 और JDU ने 84 सीटें जीतीं. वहीं नई सरकार के गठन में NDA ने गठबंधन में शामिल सभी दलों को प्रतिनिधित्व दिया. नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करके नई सरकार बनाई और वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. इतना ही नहीं, नीतीश कुमार ने मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें