हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार पत्रकार मर्डर केस में 4 अरेस्ट, पिता बोले- पुलिस से मांगी थी सुरक्षा; जानें मामले से जुड़े बड़े अपडेट

विज्ञापन

Bihar News: अररिया के रानीगंज में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पत्रकार के परिवार की ओर से 8 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के 2 आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। बाकी 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

वहीं इस मामले में मृतक पत्रकार के पिता ने बताया कि विमल ने 3-4 दिन पहले पुलिस को बताया था कि उसकी जान को खतरा है और उसने सुरक्षा की भी मांग की थी। अगर 2020 वाले मामले में अपराधियों को सजा मिल जाती तो यह घटना नहीं होती।

उधर पूर्णिया के आईजी सुरेश चौधरी शुक्रवार रात रानीगंज पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके लिए 4 टीमें गठित की गई है। इस प्रकार की घटना ना हो इसलिए हम लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

यह है मामला

बता दें कि 18 अगस्त को सुबह 5 बजे रानीगंज थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या 5 निवासी पत्रकार विमल यादव को घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। 2019 में पत्रकार के छोटे भाई की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पत्रकार को भी कुछ दिन से हत्या की धमकी मिल रही थी। उल्लेखनीय है कि विमल यादव अपने भाई की मौत के मामले में एकमात्र गवाह थे।

सीएम ने लिया संज्ञान

वहीं हत्या के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि मैंने अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं इस मामले पर चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। अपराधी बेलगाम होकर घूम रहे हैं।

विज्ञापन

(Xanax)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola