Aguwani-Sultanganj Bridge: बिहार के भागलपुर में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढहने की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। उधर, अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने पर बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव कहते हैं कि पुल को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। हम पुल बना रहे हैं और वे इसे गिरा रहे हैं।
बता दें कि बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर 1,710 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अगुवानी घाट सुल्तानगंज सड़क पुल का बड़ा हिस्सा रविवार की शाम ताश के पत्तों की ढह गया था। इस पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम करवा रहा है। बनाने का ठेका एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को मिला था। पुल का 84 फीसदी काम पूरा हो गया था। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पुल गिरने की जांच करेगी और कड़ी कार्रवाई करेगी।
सीएम ने पुल के डिजाइन की कमियों को किया स्वीकार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुल के डिजाइन की कमियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पुल रविवार की शाम ढहा, वही पुल 2022 में भी टूटा था। मैंने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसका निर्माण सही ढंग से नहीं हो रहा है, जिससे यह बार-बार गिर रहा है। विभाग इसे देखेगा और कार्रवाई की जाएगी।
विपक्ष ने नीतीश-तेजस्वी सरकार पर जमकर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने इसे भ्रष्टाचार का पुल बताया, जबकि सुल्तानगंज से जदयू विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि पुल का उद्घाटन इस साल के अंत में नवंबर-दिसंबर तक हो जाएगा। इसकी जांच होनी चाहिए।
भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पुल गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, इसकी जांच होनी चाहिए। बिहार सरकार धृतराष्ट्र की तरह आंख बंद न कर सभी पुल की सुरक्षा जांच कराएं।
वहीं, बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीयत में जब खोट होगा तो नीति कैसे सफल होगी। एक बार सुलतानगंज के तरफ पुल गिरा था और आज खगड़िया की ओर गिरा है। कई पुल पुर्णिया में भी गिरे हैं, बिहार के अंदर यह कमीशनखोरी की प्रथा गुणवत्ता विहीन काम चरम पर है। जिसकी छवि दिखाई दे रही है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
21 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
22 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines