Abdul Bari Siddiqui Lipstick BobCut Hairstyle Remark: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सीनियर नेता ने महिला आरक्षण को लेकर विवादित बयान दिया है। मुजफ्फरपुर पहुंचे राजद के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि पाउडर, लिपस्टिक लगाने वाली और बॉब-कट हेयर स्टाइल वाली महिलाएं ‘महिला आरक्षण विधेयक’ के नाम पर आगे आएंगी, जिससे पिछड़े समुदाय की महिलाओं का हक मारा जाएगा।
केंद्र की मोदी सरकार ने इसी महीने संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराया था। महिला आरक्षण बिल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नाम दिया गया था। इस बिल को लेकर शुक्रवार को राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लिपस्टिक और बॉब कट हेयर स्टाइल वाली महिलाएं, आरक्षण के नाम पर आगे आएंगी, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को उनका हक नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को पिछड़े समुदायों की महिलाओं के लिए आरक्षण देना चाहिए।
टीवी-सोशल मीडिया से दूर रहने की भी दी सलाह
अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इस दौरान राजद के समर्थकों से एक और अपील की। उन्होंने समर्थकों को आगामी लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक टेलीविजन और सोशल मीडिया से दूर रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल किए बिना टीवी देखना और सोशल मीडिया पर समय बिताना बंद कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों की नौकरी का सवाल होता है। इनमें अधिकतर के मालिक मोदी के मित्र हैं। उन्होंने कहा कि सभी समर्थक, जो समाजवादी हैं, वे कसम लें कि आम चुनाव खत्म होने तक टीवी पर न्यूज नहीं देखेंगे, सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान नहीं देंगे।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
7 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
14 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines