पटनाः बिहार की राजधानी पटना में खनन माफिया की खुली दबंगई सामने आई है। यहां खनन विभाग द्वारा एक बालू का ट्रक जब्त करने पर माफिया ने सरकारी कार्यालय में घुसकर खनन इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद विभाग के लोगों में दहशत है। उन्होंने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है।
खुद को एक विधायक का भाई बताया
जानकारी के मुताबिक पटना के खनन विभाग ने दानापुर इलाके में बालू से भरा ट्रक जब्त किया था। आरोप है कि इसके बाद खनन माफिया बौखला गए। बुधवार को पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खनन विभाग के कार्यालय में खनन माफिया पहुंच गए। उन्होंने खनन इंस्पेक्टर समेत अन्य कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी। खनन विभाग के अधिकारियों का आरोप है कि आरोपी ने खुद एक विधायक का भाई बताया था।
कोतवाली पुलिस को दी मामले की तहरीर
वहीं दिनदहाड़े खनन विभाग में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी के बाद विभाग में दहशत का माहौल है। उन्होंने संबंधित कोतवाली में मामले की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जानकारी के मुताबिक खनन विभाग में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था, लेकिन वह काफी दिनों से खराब है। हालांकि इस बारे में विधायक का कोई बयान नहीं आया है।
रात में बदमाशों ने कर दी एक सिपाही की हत्या
वहीं मंगलवार रात को बिहार पुलिस की एक टीम सीवान जिले के गांव ग्यासपुर में शराब माफिया को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीम वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में सड़क किनारे तीन बदमाशों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे टीम में शामिल एक सिपाही वाल्मीकि यादव (39) की गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण को भी गोली लगी है। पुलिस ने उसे सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
5 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
9 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines