सौरव कुमार, पटना: पटना पुलिस ने जाली नोट छापने और इन्हें चलाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शास्त्री नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में ब्रह्म स्थानी गली स्थित गेस्ट हाउस से दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शास्त्री नगर थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस के आलाधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली थी कि जाली नोट तस्कर राजधानी पटना में पहुंचे हैं और किसी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर सभी थानों को अलर्ट किया गया। इसके बाद थाने की पुलिस ने होटलों में दबिश दी।
दीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां
इसी दौरान शास्त्री नगर पुलिस को ब्रह्म स्थानी गली स्थित गेस्ट हाउस में इन दोनों के बारे में जानकारी मिली। जब तस्करों के सामानों की की जांच की गई इनके पास से 2 लाख से अधिक के जाली नोट जब्त किए गए। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद तस्करों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस गिरोह में और भी कई लोग शामिल हैं जिनका संबंध बिहार से लेकर नेपाल तक है। पुलिस पटना पुलिस इस मामले में नेपाल पुलिस से संपर्क कर रही है ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों की धरपकड़ की जा सके।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
11 mins agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
2 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
2 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
2 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines