हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार : कुढ़नी उपचुनाव नहीं चला नीतीश कुमार का जादू, BJP को मिला जीत

विज्ञापन

पटना: कुढ़नी विधानसभा सीट को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को हार मिली है। बीजेपी से अगल होने के बाद यहां से JDU ने आरजेडी के साथ उम्मीदवार उतारा था। उपचुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका है। उपचुनाव में लोगों ने जनता दल यूनाइटेड को पूरी तरीके से नकार दिया।

जेडीयू ने यहां से मनोज कुशवाहा तो बीजेपी ने केदार गुप्ता पर दांव आजमाया था। ये दोनों उम्मीदवार पूर्व मुखिया के साथ-साथ पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। बीजेपी के केदार गुप्ता भले ही चुनाव जीत गए मगर उन्होंने मनोज कुशवाहा की धड़कनें बढाए रखी।

कुढ़नी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार को 3632 मतों के अंतर से हराया है। बीजेपी उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने 76648 वोट हासिल किए जबकि जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 73016 वोट मिले।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें