हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, 27 फरवरी को होगा मतदान

Bihar Rajya Sabha election: बिहार में जिन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें राजद के 2, जेडीयू के 2 और बीजेपी-कांग्रेस के एक-एक सदस्य हैं।

विज्ञापन
बिहार राज्यसभा चुनाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Bihar Election Commission announced date of election on 6 Rajya Sabha seats: बिहार की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 27 फरवरी को होगी वोटिंग, उसी दिन शाम 5 बजे मतों की गिनती की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को की जाएगी। इसका ऐलान निर्वाचन आयोग ने किया है। वहीं नामांकन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है।

बता दें कि राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। बिहार से राज्यसभा पहुंचे जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है वे राजद नेता मनोज कुमार झा और अहमद अशफाक करीम, जेडीयू नेता अनिल प्रसाद हेगड़े और बशिष्ठ नारायण सिंह, बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी और कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह हैं। 27 फरवरी को ही 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए राज्यसभा के चुनाव होने हैं। इसबार राज्यसभा से रिटायर होने वाले सदस्यों में केंद्रीय मंत्री भी हैं।

किस राज्य से कितने सदस्य हो रहे रिटायर

विज्ञापन

सबसे ज्यादा 10 सदस्य उत्तर प्रदेश से रिटायर हो रहे हैं। दिल्ली से तीन, हिमाचल प्रदेश से 1, हरियाणा से 1, राजस्थान से 3, गुजरात से 5, मध्य प्रदेश से 5, उत्तराखंड से 1, सिक्किम से 6, महाराष्ट्र से 6, कर्नाटक से 4, केरल से 3, आंध्र प्रदेश से 3, तेलंगाना से 3, ओडिशा से 3, छत्तीसगढ़ से 1, पश्चिम बंगाल से 5 और झारखंड से 2 सदस्य रिटायर हो रहे हैं।

कैसे होता है राज्यसभा का चुनाव

विज्ञापन

बता दें कि राज्यसभा के चुनाव में गुप्त मतदान होता है। इसका चुनाव लोकसभा चुनाव से बिल्कुल ही अलग है। राज्यसभा चुनाव में विधायक मतदान करते हैं। राज्यसभा सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है यानी इसमें जनता की सीधे भागीदारी नहीं होती है।

जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि राज्यसभा सदस्यों का चुनाव करते हैं। जिस पार्टी के पास ज्यादा विधायक होते हैं उसके राज्यसभा में ज्यादा सदस्य होते हैं। इस चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होता है। पहले ही तय होता है कि उम्मीदवार को जीतने के लिए कितने वोट चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Fact Check: लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर वायरल खबर निकली झूठी, सरकार ने बताई सच्चाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola