हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पात्रा चॉल मामले में संजय राउत को बड़ा झटका, पांच सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
Shiv Sena MP Sanjay Raut

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत पांच सितंबर तक बढ़ा दी।

60 वर्षीय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल (पंक्ति मकान) के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के सिलसिले में एक अगस्त को गिरफ्तार किया था।

शुरुआत में ईडी की हिरासत में रहने के बाद शिवसेना नेता को आठ अगस्त को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन

धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने सोमवार को राउत की हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ा दी।

ईडी ने अदालत को बताया कि मामले में उसकी जांच अभी जारी है।

विज्ञापन

ईडी की जांच पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास और राउत की पत्नी और सहयोगियों से संबंधित वित्तीय लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है।

शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी राउत ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और उनके खिलाफ ईडी के मामले को “झूठा” कहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola