Bharat Jodo Yatra: देश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भले ही अभी कर्नाटक में चल रही हो, लेकिन इसकी गूंज राजस्थान के जयपुर में देखने को मिल रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में 472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सीएम गहलोत ने 250 करोड की लागत से एलआईसी भवन से सोडाला तक बने एलिवेटेड रोड का लोकार्पण किया। इसके लिए जयपुर की जनता को पूरे 6 साल के इंतजार करने के बाद यह सौगात मिली है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलिवेटेड रोड़ का नाम ‘भारत जोड़ो मार्ग’ रखने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने 222 करोड़ की लागत की 6 अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आई विभिन्न अड़चनों के बावजूद सरकार ने तय समय में एलीवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य पूरा किया है। प्रदेशवासियों की खुशहाली सरकार का ध्येय है। विकास की इन योजनाओं के पूर्ण होने से आमजन को सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।
आगे कहा राज्य सरकार ने यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने, सड़कों के चौड़ाईकरण, नई सड़कों और ब्रिज का निर्माण, आमजन के लिए पार्क उपलब्ध कराने जैसे काम प्राथमिकता से गए हैं। इससे जयपुर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में उत्कृष्ट सड़क तंत्र और आधारभूत ढांचे का निर्माण हुआ है।
सोडाला एलिवेटेड रोड के उद्घाटन भाषण में अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में तनाव का माहौल है लेकिन प्रधानमंत्री मौन है। ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी संस्थाओं कि बेवजह कार्यवाही से लोग घबराए हुए हैं। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी से देश में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करने की मांग की है।
अशोक गहलोत ने कहा राहुल गांधी की भारत यात्रा देश को जोड़ने के लिए हो रही है जो कि वक्त की जरूरत है ।लोगों को इस भावना को आत्मसात करना चाहिए।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत ने सोडाला एलिवेटेड रोड का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 222 करोड़ रुपए के 6 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। इससे पहले मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर एलिवेटेड रोड का नाम होना चाहिए। इस एलिवेटेड रोड का नाम भारत जोड़ो मार्ग होना चाहिए, जिस तरह यात्रा नफरत भुलाकर लोगों के दिलो को जोड़ रही है। इसी तरह यह रोड भी दिलों को आपस मे जोड़ती है। समारोह में मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी में राज्य सरकार की आधी हिस्सेदारी है। राजस्थान स्मार्ट सिटी के मामले में नम्बर एक पर आया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
11 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 hr agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines