Bhanupratappur by-election: छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापुर विधानसभा सीट पर कल वोटिंग होगी, चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, कल सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी, यहां कांग्रेस की सावित्री मंडावी का मुकाबला बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम से हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने पूरा जोर लगाया है, कांग्रेस की तरफ से आखिरी वक्त में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर्चा संभाला तो छत्तीसगढ़ बीजेपी का आलानेतृत्व भी चुनाव में जुटा रहा।
कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला
भानुप्रतापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही चुनावी मुकाबला होगा, जेजेसी ने यहां प्रत्याशी नहीं उतारा है, ऐसे में दोनों ही पार्टियों के बीच मुकाबला होता दिख रहा है, 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी, ऐसे में कांग्रेस अपनी सीट को दोबारा से पाने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आ रही है, वहीं बीजेपी भी उपचुनाव में हार का सिलसिला तोड़ने के लिए जोर आजमाइश में जुटी है।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के समीकरण
भानुप्रतापपुर में कुल 195,678 मतदाता हैं
महिला मतदाताओं की संख्या – 140,051
पुरूष मतदाता की संख्या – 95,186
कुल मतदान केंद्र – 256
नक्सल अफेक्टेड मतदान केंद्र – 95
अतिसवेंदनशील मतदान केंद्र – 17
सवेंदनशील मतदान केंद्र – 82
राजनीतिक संवेदनशील मतदान केंद्र – 23
सामान्य मतदान केंद्र – 134
मतदान दल – 300
बुजुर्ग मतदाताओं के लिए खास सुविधा
खास बात यह है कि भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़ की ऐसी विधानसभा सीट है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से ज्यादा है, 80 साल से ज्यादा उम्र की महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी है, ऐसे में यहां बुजुर्ग मतदाताओं की वोटिंग के लिए भी मतदान केंद्रों पर खास सुविधा दी जाएगी, सेवा मतदाता के जरिएETPBMS के माध्यम बुजुर्ग मतदाताओं को वोटिंग की सुविधा रहेगी। इसके अलावा 80 वर्ष से ज्यादा और विकलांग को डाक मतपत्र के माध्यम वोट डालने सुविधा होगी
2018 में हुई थी 70 प्रतिशत वोटिंग
2018 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भानुप्रतापपुर सीट पर 77 प्रतिशत मतदान हुआ था, ऐसे में इस बार भी अच्छी वोटिंग हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां की हैं। बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा में 228 ग्रामीण क्षेत्र हैं और 15 शहरी क्षेत्र है। इस बार क्षेत्र में कुल 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
पुलिस बल भी रहेगा तैनात
वहीं चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रहेगा, क्योंकि भानुप्रतापपुर उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने भी बैनर लगाए हैं, कांकेर-आमाबेड़ा मार्ग के तुमसनार गांव के पास नक्सलियों ने बैनर लगाए हैं, नक्सलियों ने 2 से 8 दिसम्बर तक 22वें पीएलजीए सप्ताह मनाने की बात बैनरों में लिखी है, पीएलजीए में बड़ी संख्या में युवक युवतियों की भर्ती करने की बात लगी है। ऐसे में यहां पुलिस बल की सख्ती भी बड़ा दी गई है।
संबंधित खबरें
भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
4 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
5 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
7 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
8 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
9 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
10 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines