Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) जिले में रविवार देर रात तिहरे हत्याकांड (Triple Murder) से सनसनी फैल गई। एक युवक ने अपने पिता और दो बहनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। वहीं मां गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हत्यारोपी बेटा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विरोध करने पर मां को भी किया घायल
घटना बागपत जिले के बड़ौत की है। यहां की पट्टी चौधरान की कनिष्क बिहार कॉलोनी में बृजपाल अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी शशीप्रभा, बेटा अमर, बेटी ज्योति और अनुराधा थे। रविवार देर रात बेटे अमर ने धारदार हथियार से पिता बृजपाल (60 वर्ष) और दोनों बहनों ज्योति (24 वर्ष) व अनुराधा (17 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि जब मां शशीबाला ने उसका विरोध किया तो उन पर भी हमला कर दिया। वह गंभीर घायल हैं।
फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर बड़ौत थाना प्रभारी और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में हत्याकांड की वजह पारिवारिक कलह निकल कर आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शशीबाला से पुलिस ले रही जानकारी
वहीं पुलिस ने घायल शशीप्रभा को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सीओ युवराज ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 mins agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
35 mins agoराजस्थान में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौके पर मौत
1 hr agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
2 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines