Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को चांगलांग जिले में नगा विद्रोहियों के एक कैंप को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोले-बारूद बरामद किए गए। यह कैंप म्यांमार बॉर्डर पर था। छापेमारी की भनक पाकर मौके से उग्रवादी भाग निकले। उनकी तलाश चल रही है।
स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि विद्रोहियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया गया यह पहला बड़ा अभियान है।
रेकी में कैंप में दिखाई दिए थे 5 उग्रवादी
दरअसल, पुलिस को लुंगपांग गांव में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनजीजी) के कैडरों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इस पर आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) चुखू आपा ने कैंप पर छापेमारी करने को लेकर रणनीति बनाई गई। छापेमारी के लिए एसटीएफ के एसपी रोहित राजबीर सिंह और चांगलांग के पुलिस अधीक्षक मिहिन गांबो को संयुक्त रुप से जिम्मेदारी दी गई।
ठिकाना छोड़ने पर मजबूर हुए उग्रवादी
एसपी ने कहा कि बुधवार को कैंप के पास रेकी की गई, जिसमें पांच संदिग्ध उग्रवादी देखे गए। गुरुवार की सुबह कैंप पर धावा बोल दिया गया। घेराबंदी देखकर उग्रवादी अपना ठिकाना छोड़ने पर मजबूर हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कैंप को आग के हवाले कर दिया।
छापेमारी में मिले ये हथियार
एसपी सिंह ने कहा कि टीम ने कैंप से एक एके 47 राइफल, एक एम 16 राइफल, एक हथगोला, छह मैगजीन, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद किए।
कई महीनों से रडार पर था ये संगठन
एसपी रोहित सिंह ने कहा कि संगठन पिछले कुछ महीनों से राज्य पुलिस के रडार पर था। विद्रोहियों द्वारा उत्पन्न खतरे को भांपते हुए यह कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने PM मोदी को लिखा पत्र, सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की उठाई मांग
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
5 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
6 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
7 hrs agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
8 hrs agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
11 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines