उत्तर प्रदेश की BJP नेता अपर्णा यादव ने अपने पति प्रतीक यादव के तलाक वाले पोस्ट पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि जो हालात बनाए गए हैं, वो सिर्फ साजिश है और उनके रिश्तों में किसी तरह की कोई दरार नहीं है. आजतक ने अपनी रिपोर्ट में अपर्णा यादव के हवाले से लिखा है कि उनके और प्रतीक के बीच सब कुछ ठीक है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर रिश्तों में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं. अपर्णा ने कहा कि वो किसी दबाव में आने वाली नहीं हैं और अपनी निजी जिंदगी खुद संभाल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रतीक यादव? तलाक का ऐलान करके UP की सियासत में मचाई खलबली, बीवी का है BJP से कनेक्शन
प्रतीक ने शेयर किया था तलाक पर पोस्ट
दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने कुछ दिनों पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा था कि वो अपनी पत्नी अपर्णा से जल्द तलाक लेंगे. पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि अपर्णा स्वार्थी महिला हैं और उन्होंने परिवार को तोड़ दिया. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में ये मामला तेजी से वायरल हुआ और खूब सुर्खियां बटोरीं.
‘हमारा रिश्ता तोड़ना आसान नहीं’
आजतक ने अपनी रिपोर्ट में अपर्णा यादव के हवाले से लिखा है कि उन्होंने ये भी बताया कि उनके खिलाफ राजनीतिक और सामाजिक दोनों वजहों से अफवाहें फैलाई जा रही हैं. अपर्णा ने खास बातचीत में कहा कि जो लोग सोचते हैं कि अफवाहों से उन्हें कमजोर किया जा सकता है, वो गलतफहमी में हैं. उन्होंने कहा कि वो मानसिक रूप से मजबूत हैं और किसी भी तरह के दबाव से डरने वाली नहीं हैं. आपको बता दें कि प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही है. दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी और बाद में उन्होंने शादी की थी. हालांकि तलाक के पोस्ट ने सबको चौंका दिया, पर अपर्णा इसे एक सोची समझी साजिश बता रही हैं.
ये भी पढ़ें: पहले बार में गए, फिर चलाई कार… CCTV में कैद नोएडा के युवराज के आखिरी पल, गड्ढे में गिरकर हुई थी मौत
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
35 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 hr agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines