विशाल एंग्रीश, चंडीगढ़: इस वर्ष देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इसरो की ओर से 7 अगस्त को एक सेटेलाइट लॉन्च किया जा रहा है। जिसमें देशभर से 75 स्कूलों को उस सेटेलाइट के लिए प्रोजेक्ट दिए गए थे।
इसमें अमृतसर के एक स्कूल को भी नॉमिनेट किया गया था, जहां साइंस के विद्यार्थियों ने एक चिप तैयार की है। खास बात यह है कि ये चिप उस सेटेलाइट में असेंबल होने के लिए पास हुई है। इसके अलावा इन बच्चों को उस सेटेलाइट को अपनी आंखों से लॉन्च होते देखने का मौका मिलेगा। कल विद्यार्थी इसरो के लिए रवाना हो रहे हैं, जिसके बाद बच्चों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
खुशी का माहौल
पूरे भारत में 75 स्कूलों को ही इसके लिए चुना गया है। जिसमें पंजाब के 2 स्कूल भी शामिल हैं। एक स्कूल अमृतसर मॉल रोड स्थित सरकारी स्कूल और दूसरा बटाला के सरकारी स्कूल को शामिल किया गया है। अमृतसर के गवर्नमेंट गर्ल स्कूल मॉल रोड की प्रिंसिपल अमनदीप कौर ने बताया कि उनके स्कूल की साइंस डिपार्टमेंट की दस स्टूडेंट्स ने अध्यापक की गाइडेंस में एक प्रोजेक्ट तैयार किया, जिसमें एक चिप तैयार की गई है। जिसे इसरो ने अपनाया है।
इसकी जानकारी मिलने के बाद स्कूल में खुशी का माहौल है। वहीं उन्होंने बताया कि उनके विभाग के बच्चे और प्रिंसिपल और अध्यापक कल चेन्नई के लिए रवाना हो रहे हैं और अपने आंखों से उस सेटेलाइट को लॉन्च होते देखेंगे। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा खुशी का मौका और नहीं हो सकता।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
12 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
13 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
13 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines