हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Airport: एयरपोर्ट पर नया डिवाइस करेगा यह दस फायदे, जानें

विज्ञापन

अमित कसाना, नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर चलने वाले 1000 डीजल वाहनों में एयरपोर्ट प्रशासन नया डिवाइस लगा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन डायल का दावा है कि यह अपनी तरह का पहला  IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) डिवाइस होगा। यह डिवाइस Artificial intelligence और machine learning के माध्यम से एयरपोर्ट पर वाहनों में सिक्योरिटी बढ़ाने, पॉल्यूशन कम करने, वाहनों की मैनटेनेंस कम करने, रिस्पोंस टाइम सुधारने और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने में मदद करेगा।

 परमिट एरिया से बाहर जाने पर अलर्ट

इस डिवाइस से एयरपोर्ट पर चलने वाली मोटरसाइकिल, कार, टैंपो व टैक्टर आदि की लोकेशन ट्रैक करने में भी मदद मिलेगी। कई फेज में इस IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) डिवाइस को लगाया जाएगा। अगस्त के अंत तक सभी 1000 वाहनों में इसे लगा लिया जाएगा। इस डिवाइस के लगने के बाद अगर ड्राइवर वाहन को तय स्पीड से अधिक चलाता है। परमिट एरिया से अलग कहीं लेकर जाता है तो कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी तुरंत सामने लगी स्क्रीन में दिख जाएगी। अलर्ट जारी होगा।

विज्ञापन

एसी बंद या खुला तक पता चल जाएगा

एयरपोर्ट प्रशासन का दावा है कि इस डिवाइस के सभी वाहनों में लगने के बाद एयरपोर्ट पर चलने वाले वाहनों पर खर्च होने वाला 32 फीसदी फ्यूल बच सकेगा। इसके अलावा इस डिवाइस के लगने के बाद वाहन की गति से संबंधित सभी डेटा, जैसे समय, दूरी, ईंधन की बचत वाहन, यदि वाहन कहीं खड़ा है या चल रहा है , वाहनों का कोई अनधिकृत उपयोग तो नहीं हो रहा, यहां तक की एसी बंद है या खुला इसका भी पता चल जाएगा। इससे एक साल में 882200 किलो कार्बन उत्सर्जन कम होगा।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola