हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भुवनेश्वर में वायु सेना के सूर्यकिरण विमान दिखाएंगे करतब, जानिए इसके बारे में सब कुछ

विज्ञापन

नई दिल्ली: उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार को वायु सेना की सूर्यकिरण विमानों की टीम एयर शो करेगी। यह एयर शो कुआखाई नदी तट पर बालीजात्रा मैदान पर होगा। शो शुरू होने का समय सुबह के 10 बजे से है। इसके पहले एयर शो की स्थिति का जायजा लेने कलाइकुंडा से एक सपोर्ट टीम आज ओडिशा पहुंची है, जो मौसस का जायजा लेगी कि ये खराब मौसम में एयर शो का आयोजन हो सकता है कि नहीं।

नौ विमान शामिल होंगे

वायु सेना के सूत्रों के अनुसार इस एयर शो में कम से कम नौ विमान शामिल होंगे। ये अपनी उड़ानों के दौरान विभिन्न तरह की आकृतियां दिखाएंगे। शो में ओडिशा के राज्यपाल गणेशीलाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी शामिल होने की संभावना है। ये शो लगभग 20 मिनट तक चलेगा।

शो के लिए हुई हैं जबर्दस्त तैयारियां

पुलिस ने एयर शो के लिए जबर्दस्त तैयारियां की हैं। शो के लिए सूर्यकिरण की एरोबैटिक टीम भुवनेश्वर पहुंच चुकी है। इसी तरह का एयर शो पुरी स्थित राजभवन पर भी 18 सितंबर को किया जाएगा। शो में 2 HAWK विमान भाग लेंगे जबकि 2 अन्य HAWK स्टैंडबाय पर होंगे। भुवनेश्वर में शो कुआखाई नदी के पास जाली पटना गांव के बालीजात्रा मैदान में और पुरी में राजभवन के पास होगा।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें