Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि करीब 600 परिवारों को दैनिक कार्यों के लिए अपने रिश्तेदारों के घरों का रुख करना पड़ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
न पानी की सप्लाई, न टैंकर का इंतजाम
निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में लगी तीन में से दो मोटर लंबे समय से खराब है। तीसरी मोटर भी बार-बार फेल हो रही है। मेंटेनेंस टीम के पास न तो बैकअप की कोई व्यवस्था है और न ही आपात स्थिति में टैंकर भेजे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर बार दो घंटे में पानी आने का झूठा आश्वासन दिया जाता है, लेकिन हकीकत में पानी नहीं आता है।
बोतल का पानी बना सहारा
विकट हालात में लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए बोतलबंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ परिवारों ने आसपास की सोसायटी में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां जाकर नहाने-धोने और खाना बनाने जैसे कार्य निपटाने शुरू कर दिए है। पानी की इस किल्लत ने आम जिंदगी को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
बेसमेंट बना तालाब, बीमारियों का खतरा
सोसायटी में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही, लेकिन सोसायटी का बेसमेंट और पार्किंग एरिया खुद पानी से भरा पड़ा है। वहां जमा गंदगी और पानी से मच्छर पनप रहे है जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी का खतरा मंडराने लगा है। अब तक डेंगू के एक-दो मामलों की पुष्टि भी हो चुकी है।
बिल्डर की लापरवाही से हालात बदतर
सोसायटी के निवासी प्रतीक और अनुप ने बताया कि यह सब सोसायटी प्रबंधन और बिल्डर की लापरवाही का नतीजा है। वह कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन न कोई स्थायी समाधान किया गया और न ही किसी समस्या को गंभीरता से लिया गया।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, फार्म हाउस व खेत में भरा पानी
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
57 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 hr agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
2 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines