नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी की गई पहली सूची में चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। बता दें कि इस साल के आखिर में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पार्टी ने इन्हें बनाया उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में फतेहपुर विधानसभा से डॉक्टर राजन सुशांत को, नगरोटा से उमाकांत डोगरा, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जास्पा और पोंटा साहिब से मनीष ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि 68 सदस्यों वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। फिलहाल, हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हैं जो पिछले कुछ महीनों से लगातार जनता से संपर्क साध रहे हैं।
राज्य में पिछली बार 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। भाजपा ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में 24 सीटें आईं थीं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
35 mins agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
7 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines