मेरठ: मेरठ में बुधवार को दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने होटलों से 22 जोड़ों व तीन अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार हाईवे स्थित एक अस्पताल के पास बने दोनों होटलों में संदिग्ध लोगों के आने-जाने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर होटलों में कंकरखेड़ा पुलिस व एंटी हयूमन ट्रेफिकिग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने छापेमारी की तो वहां 22 जोड़े व 3 महिलाएं मिली। पुलिस के अनुसार होटल के रजिस्टर की जांच की तो कई कमियां मिलीं। पुलिस ने रजिस्टर भी कब्जे में ले लिए है। इसके अलावा पुलिस ने होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने कब्जे में लिए हैं।
छापामारी के दौरान आस-पास के लोग एकत्रित हो गए थे। कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जोड़ों में कुछ कॉलेज के छात्र है। पुलिस होटल प्रबंधक व हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines