हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ZIM vs IND: संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी, भारत ने 5 विकेट से जीता दूसरा वनडे, सीरीज पर कब्जा

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy Sanju Samson

नई दिल्ली: भारत और जिम्बाव्वे के बीच हरारे में शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत का ये फैसला सही साबित हुआ और जिम्बाव्वे की टीम 38.1 ओवर में 161 रन बनाकर आउट हो गई। दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल किए गए शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट निकाला।

संजू सैमसन की तूफानी पारी
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को केएल राहुल और शिखर धवन के रूप में दो शुरुआती झटके लगे। केएल राहुल 1 और शिखर धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और शुभमन गिल ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 12वें ओवर में ईशान महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल भी 33 रन बनाकर चलते बने। टीम इंडिया के चार विकेट 14 ओवर में 97 रन पर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन ने 39 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के ठोक 43 रन की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई। दीपक हुड्डा 36 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने नाबाद 6 रन बनाए। भारतीय टीम ने 25.4 ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल की।

विज्ञापन

सीरीज पर कब्जा
इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबला 22 अगस्त को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया एशिया कप 2022 खेलने जाएगी। इस जीत के साथ टीम इंडिया के हौसले बुलंद हो चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होने वाले मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola