ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे की टीम ने इतिहास रच दिया है। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। इतिहास में ये पहली बार हुआ, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर शिकस्त दी है।
अभी पढ़ें – मीन, तुला, कुंभ वाले संभलकर रहें, नुकसान के योग, जानें दैनिक राशिफल
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे, इस टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे ने सात विकेट खोकर 11 ओवर रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की जीत के हीरो लेग स्पिनर रयान बर्ल रहे, जिनके आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने घुटने टेक दिए। रयान बर्ल ने सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 10 रन देकर 5 विकेट लिए। जिम्बाब्वे के लिए पांच विकेट लेने वाले रेयान बर्ल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अभी पढ़ें – परिवार में मिल सकती है कोई खुशखबरी, सभी मूलांक वाले यहां जानें अपना राशिफल
मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर ने खेली सबसे बड़ी पारी
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बड़ी पारी डेविड वॉर्नर ने खेली। उन्होंने 96 गेंदों पर 2 छक्के और 14 चौकों की मदद से 94 रन बनाए। वह 6 रन से अपने शतक से चूक गए। भले ही ऑस्ट्रेलिया ये मैच हार गई हो लेकिन तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले उसने अपने नाम किए थे, इस तरह इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत लिया है।
33 मैचों में मिली तीसरी जीत
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 वनडे मैच हुए हैं और इनमें से सिर्फ तीन मैच ही जिम्बाब्वे की टीम जीत पाई। खास बात ये है कि यह पहला मौका है, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने साल 2014 में हरारे के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।
1983 में पहला वनडे जीती थी जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच 1983 में खेला गया था। नॉटिंघम में खेले गिए इस मैच में जिम्बाब्वे ने 13 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2014 में हरारे में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया और अब तीसरी बार इतिहास दोहराया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines