Yusuf Dikec Turkish Shooter: ओलंपिक 2024 की शुरुआत के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा है। मेडल जीतने की उम्मीद से ओलंपिक के मैदान में उतरे खिलाड़ी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसके लिए खिलाड़ी महंगे उपकरणों की मदद लेते हैं। मगर इसी बीच तुर्की के युसुफ डिकेच बेफिक्र अंदाज में एंट्री लेते हैं, आंखों पर नॉर्मल चश्मा और एक हाथ जेब में डालकर ‘सुपरकूल स्टाइल’ में पिस्टल उठाते हैं और निशाना लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लेते हैं। युसुफ का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। अब सवाल ये है कि क्या 51 वर्षीय युसुफ आगे ओलंपिक में दिखेंगे या नहीं? इसका जवाब खुद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में दिया है।
क्या था युसुफ डिकेच का जवाब?
तुर्की की सेना में रह चुके युसुफ 2008 से ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन इस बार ओलंपिक में उन्होंने पहली बार मेडल जीता है। ऐसे में जब युसुफ से पूछा गया कि क्या अब वो ओलंपिक से संन्यास लेंगे तो उन्होंने दो टूक शब्दों में जवाब दिया कि अगर उन्होंने गोल्ड मेडल जीता होता तो जरूर संन्यास ले लेते। मगर ऐसा नहीं हुआ इसलिए वो आगे भी ओलंपिक खेलते रहेंगे।
सुपरकूल पोजीशन पर बोले युसुफ
ओलंपिक में अपनी सुपरकूल पोजीशन पर बात करते हुए युसुफ ने कहा कि वो एक ऐसी पोजीशन है, जिसमें मैं सबसे ज्यादा सहज महसूस करता हूं। मेरा शरीर स्थायी रहता है। ओलंपिक के दौरान भी मैं बाहर से काफी शांत दिख रहा था लेकिन मेरे अंदर तूफान उठ रहा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी ये पोजीशन इतनी मशहूर हो जाएगी।
ओलंपिक में 23 साल की जर्नी
युसुफ डिकेच की ओलंपिक में 23 साल की जर्नी पर बात करें तो उनका शूटिंग का ये अनोखा अंदाज पिछले दो दशकों की मेहनत का ही परिणाम था। युसुफ ने 2001 में शुटिंग के खेल में कदम रखा था। वो 2008, 2012, 2016 और 2020 के ओलंपिक में किस्मत आजमा चुके हैं। मगर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। युसुफ का कहना है कि मैं पिछले कई सालों से हर रोज 4-5 घंटे तक शूटिंग प्रैक्टिस करता हूं। अगर भगवान ने चाहा तो 2028 में मैं गोल्ड मेडल जरूर जीतूंगा।
इसी इवेंट में मनु ने जीता था ब्रॉन्ज
बता दें कि पेरिस ओलंपिक के 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में तुर्की के युसुफ डिकेच और शेववल इलैदा तरहान की जोड़ी ने सिल्वर पदक जीता था। इसी इवेंट में भारत को भी कांस्य पदक मिला था। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।
यह भी पढ़ें- 35996 Kmph की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहा ‘2024 OC’, फुटबॉल के मैदान से भी बड़ा है ये ‘खतरा’
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines