WTC 2023: भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। सोमवार की सुबह से ही फैंस इस उम्मीद में बैठे थे कि भारत किसी भी तरह से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच जाए। टीम इंडिया इधर ऑस्ट्रेलिया के साथ अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच के आखिरी दिन जान लगा रही थी। तो उधर न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया।
न्यूजीलैंड ने की टीम इंडिया की मदद
क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच जारी पहले टेस्ट का भी आखिरी दिन था। मैच के आखिरी दिन लंका की स्थिति मजबूत लग रही थी। टेस्ट को जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 285 रनों का लक्ष्य मिला था। आखिरी दिन यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल लग रहा था, लेकिन केन विलियमसन ने यादगार शतकीय पारी खेली। वहीं डिरेल मिचेल ने भी तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में मदद की।
आखिरी ओवर का रोमांच
टेस्ट मैच का आखिरी दिन, आखिरी सेशन और अंतिम 3 ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। यानी 18 बॉल में 20 रन। पारी के 68वें ओवर में कीवीओं के एक विकेट गिरे। इस ओवर में 5 रन आए। इसके बाद 69वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 7 रन बनाए। अब मैच के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर में स्ट्राइक केन विलियमसन के पास थी, लेकिन उन्होंने पहली बॉल पर ही सिंगल ले लिया दूसरी बॉल पर मैट हेनरी ने सिंगल लिया, लेकिन तीसरी बॉल पर केन विलियमसन दो रन लेने के लिए दौड़े और मैट हेनरी रनआउट हो गए।
https://twitter.com/sparknzsport/status/1635173092434780161?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1635173092434780161%7Ctwgr%5E31f4bad017d3549df54b7392c15d9aaf00fea4ac%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fsports%2Fcricket%2Fwatch-kane-williamson-seals-world-test-championships-final-spot-for-india-8493810%2F
ओवर की चौथी बॉल पर केन विलियमसन ने चौका मार दिया और स्कोर टाई हो गया। पांचवीं गेंद डॉट गई। केन अंतिन गेंद को मिस कर गए, लेकिन केन विलियमसन ने आखिरी बॉल पर एक रन के लिए दौड़ लगाई और डाइव लगा कर रन पूरा किया। इस तरह से मुकाबले में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। इसके बाद टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया। WTC टूर्नामेंट के टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जबकि भारत ने दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
और पढ़िए – IND vs AUS: Axar Patel ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 12वें टेस्ट में ही रच दिया इतिहास
टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड भिड़ी थी। मैच 18-23 जून 2021 को रोज बाउल, साउथेम्प्टन, इंग्लैंड में खेला गया था। फाइनल के उद्घाटन और चौथे दिन बारिश से धुल जाने के बावजूद, न्यूजीलैंड रिजर्व डे के अंतिम सत्र में जीत हासिल करने में सफल रहा और पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। उस समय न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और भारत के कप्तान विराट कोहली थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines