दीपक दुबे, नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अतिरिक्त सचिव विनोद तोमर को सस्पेंड किया गया है। ये फैसला शनिवार को लिया गया। हालांकि पहलवान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद पहले ही धरना खत्म कर चुके हैं। दरअसल, जिस दिन खिलाड़ी पहली बार धरने पर बैठे थे, विनोद तोमर को ही कुश्ती संघ की तरफ से बात करने और समझौता कराने के लिए भेजा गया था, लेकिन खिलाड़ियों ने इनसे बात नहीं की थी। इन्होंने उस दौरान खिलाड़ियों के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को दरकिनार किया था कि इन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। पहलवानों के आरोपों के बाद पहली कार्रवाई की गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया धरना खत्म करने का ऐलान
इससे पहले शुक्रवार रात रेसलर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले। ये बैठक करीब 5 घंटे चली। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, बबीता फोगाट और विनेश फोगाट जैसे रेसलर मौजूद रहे। इस दौरान रेसलर्स ने धरना खत्म करने का ऐलान किया।
और पढ़िए –पाकिस्तानी गेंदबाज Wahab Riaz का T20 में धमाका…37 साल की उम्र में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
एक महीने में होगी जांच
अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- खिलाड़ियों से बड़ी गंभीरता से बातचीत हुई। इन्होंने जो गंभीर आरोप लगाया है उसको बहुत बारीकी से सुना। कुश्ती संघ में सकारात्मक पहलू क्या हो इस पर भी बात हुई है, जो आरोप लगाए हैं उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा- इस मामले में अब ओवरसाइज कमेटी का गठन होगा। इसके सदस्यों के नाम कल घोषणा होगी। एक महीने में जांच पूरी होगी। साथ ही जब तक जांच होगी तब तक ब्रजभूषण सिंह कामकाज से अलग रहेंगे। वहीं इस दौरान बजरंग पूनिया ने कहा- सबको धन्यवाद कि उन्होंने हमारी आवाज सुनी। हमें विश्वास है कि निष्पक्ष जांच होगी। हम अभी प्रोटेस्ट खत्म कर रहे हैं। हमें सरकार पर पूरा विश्वास है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से रेसलर्स के चेहरे पर सुकून नजर आया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 1 महीने बाद जो जांच कमेटी रिजल्ट देगी वह संतोषजनक होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
78 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
211 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
314 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
336 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
372 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
385 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
404 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
404 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
411 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
421 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines