Antim Panghal World Wrestling Championship: भारत की स्टार खिलाड़ी अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया है। पंघाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। इसी के साथ उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स का कोटा हासिल कर लिया है।
गुरुवार को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल में उन्होंने ये पदक जीता। पंघाल ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन को 16-6 से हराया। माल्मग्रेन इस साल U23 यूरोपीय चैंपियनशिप और सीनियर यूरोपीय चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। पिछले साल के वर्ल्ड्स में माल्मग्रेन को कांस्य पदक मुकाबले में एक अन्य भारतीय विनेश फोगाट ने हराया था।
भारत को जाएगा कोटा
भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के कारण पंघाल तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। हालांकि उनका जीता हुआ कोटा भारत को जाएगा। उन्होंने पहले दौर में बड़े उलटफेर के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन यूएसए की डोमिनिक ओलिविया पैरिश को 3-2 से हराया था।
विनेश फोगाट के खिलाफ जा चुकी हैं कोर्ट
19 साल की भारतीय पहलवान ने इसके बाद प्री-क्वार्टर में पोलैंड की रोक्साना मार्ता जसीना को 10-0 से शिकस्त दी। फिर क्वार्टर फाइनल में रूस की नतालिया मालिशेवा को 9-6 से हरा दिया। हालांकि सेमीफाइनल में वह कलादज़िंस्काया से हार गईं। कलादज़िंस्काया ने ही टोक्यो ओलंपिक में विनेश को हराया था। बता दें कि अंतिम विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में डायरेक्ट एंट्री का विरोध कर चुकी हैं। विनेश को ट्रायल से छूट दी गई थी। हालांकि इस मामले को दिल्ली उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। अंतिम ने तब इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल जीता था।
(tjc.org)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines