नई दिल्ली: दीपक भोरिया (51 किग्रा), मोहम्मद हसामुद्दीन (57 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हसामुद्दीन अपने सेमीफाइनल बाउट से लगभग एक घंटे पहले घुटने की चोट से जूझे। आखिरकार उन्हें सेमीफाइनल से बाहर होकर कांस्य से संतोष करना पड़ा।
दूसरी ओर, दीपक दो बार के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता फ्रांस के बिलाल बेनामा से करीबी मुकाबले में 3-4 से हार गए। निशांत को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 2022 एशियाई चैंपियन और 2018 एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाकिस्तान के असलानबेक शिमबर्गेनोव के पक्ष में निर्णय देने के बाद हार मिली।
पहली विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे हसामुद्दीन
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने एक बयान में कहा- हुसामुद्दीन को चोट के कारण वॉकओवर देकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में उनके घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद दर्द और सूजन हो गई थी। मेडिकल टीम द्वारा मूल्यांकन के बाद टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि वह सेमीफाइनल बाउट में हिस्सा नहीं लेंगे। वह नहीं चाहते कि चोट बढ़ जाए। हसामुद्दीन अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, उन्हें क्यूबा के सैदेल होर्ता का सामना करना था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines