Women’s Junior Hockey Asia Cup 2023: भारत और साउथ कोरिया के बीच रविवार को वुमेंस जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। फाइनल में टीम इंडिया के सामने साउथ कोरिया की चुनौती थी। टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम साउथ कोरिया को भारत ने 2-1 से हराया। इसी के साथ टीम ने पहली बार ये खिताब अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम ने किया पहला गोल
मैच में पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें एक भी गोल करने में नाकामयाब रही। हालांकि दूसरे क्वार्टर की शुरुआत से ही भारत ने अटैकिंग मोड अपनाया और इसके चलते 22वें मिनट में उसे अनु की बदौलत एक गोल मिला। दक्षिण कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया। जिसके बाद मैच के 41 वें मिनट में नीलम ने जिम्मा संभाला और दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।
पीएम मोदी ने टीम को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को इस जीत पर बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई। टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। उन्होंने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। उनके आगे के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”
पुरुषों ने भी जीता था जूनियर एशिया कप
बता दें कि इससे पहले पुरुषों का जूनियर एशिया कप खेला गया था। इसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को मात दी थी। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने बधाई दी थी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines