Wimbledon 2023: नोवाक जोकोविच ने एक एक और ग्रेंड स्लैम के लिए शुरुआत कर दी है। विम्बलडन के अपने पहले मैच में नोवाक जोकोविच ने आसान जीत हासिल की। विम्बलडन के पहले दिन सोमवार को लंदन में बारिश ने फैंस के रोमांच में खलल डाला। बारिश की बाधा के कारण कई मैचों में विलंब हुआ, तो कुछ छत बंद करके सेंटर कोर्ट पर खेले गए।
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने स्टोक्स को बताया ‘रोता हुआ बच्चा’, इंग्लैंड के कप्तान ने दिया मजेदार जवाब
सर्बिया के स्टार प्लेयर जोकोविच 24वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में उतरे। विम्बलडन में जीत के साथ वे रोजर फेडरर की बराबरी कर लेंगे। फेडरर ने 8 विम्बलडन के खिताब जीते हैं। दूसरी सीड नोवाक जोकोविच ने पी कैचिन को 6-3, 6-3 और 7-6 से हराया। सर्बियन स्टार जोकोविच बतौर डिफेंडिंग चैंपियन खेल रहे हैं। वहीं, स्वियातेक ने चीन की एल झू को 6-1, 6-3 से हराया।
इससे पहले, मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम की शुरुआत हुई। यहां टूर्नामेंट की आयोजक संस्था ऑल इंग्लैंड क्लब ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में केरल की स्नैक बोट रेस को प्रमोट किया।
और पढ़िए – विश्वकप में भारत के लिए ‘तुरुप का इक्का’ साबित होंगे ये दो खिलाड़ी, हरभजन सिंह ने बताए नाम
बता दें कि टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। पहला ग्रैंड स्लैम जनवरी में खेला जाता है। शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। इसके बाद मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन का आयोजन होता है और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines