WI vs IND: वेस्टइंडज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। पहला दिन टीम इंडिया के ऑफ स्पिन रविचंद्रन अश्विन के नाम रहा। उन्होंने टेस्ट करियर में 33वीं बार 5 विकेट लिए, जिसके चलते विंडीज टीम 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अश्विन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 700 विकेट पूरे किए। वहीं जडेजा ने भी तीन विकेट लिए।
मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 150 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में एलिक अथानाजे ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का भी जमाया। विंडीज टीम के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने 20 रन बनाए। दोनों के अलावा कोई भी प्लेयर 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
ओपनिंग बैटर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर ईशान किशन ने डेब्यू किया। यशस्वी ने चौका लगाकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया। भारत से 2 खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। 21 साल के ओपनिंग बैटर यशस्वी जायसवाल और 24 साल के विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने अपने करियर का पहला टेस्ट खेला।
वेस्टइंडीज को ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया बैटिंग करने उतरी। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ओपन करने आए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में बगैर विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा (30) और यशस्वी जायसवाल (40) पर नबाद हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines