Who is Aleksandra Goryachkina: महिला शतरंज विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रूस की ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने कमाल कर दिया है। उन्होंने नर्ग्युल सालिमोवा को हराकर खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले के दूसरे 25’+10” रैपिड टाईब्रेक गेम में एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना ने सफेद मोहरों से जीत दर्ज की। पहला रैपिड गेम बराबरी पर खत्म हुआ था।
इनाम के तौर पर मिले 41 साल 55 हजार 375 रुपए
एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना साल 2021 में हुए महिला विश्व कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था और उपविजेता रहीं थीं। इस बार उन्होंने खिताब जीत लिया है। खिताब जीतने के लिए उन्हें 50 हजार डॉलर यानी 41 लाख 55 हजार 375 रुपए इनाम के तौर पर मिले हैं, जबकि उपविजेता रहीं नर्ग्युल सालिमोवा को 35 हजार डॉलर यानी 29 लाख 9 हजार 635 रुपए दिए गए हैं।
आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना, जिन्होंने 24 साल की उम्र में इतिहास रच दिया।
कौन हैं एलेक्जेंड्रा गोर्याचकिना
एलेक्जेंड्रा युरेवना गोर्याचकिना रूस से आती हैं। बेहद कम उम्र में उन्होंने शतरंज की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। 24 साल की गोर्याचकिना के पास ग्रैंडमास्टर का खिताब है। वह FIDE (Fédération Internationale des Échecs) रेटिंग के अनुसार होउ यिफ़ान के बाद दुनिया की नंबर 2 रैंक वाली महिला हैं। खास बात ये है कि 2611 की हाईएस्ट रेटिंग के साथ वो शतरंज के इतिहास की चौथी सबसे अधिक रेटिंग वाली महिला और अब तक की सबसे अधिक रेटिंग वाली रूसी महिला भी हैं।
6 साल की उम्र से सीखा शतरंज खेलना
गोर्याचकिना शुरू में शतरंज में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उनका इंटरेस्ट टेबल टेनिस और डांस में था, लेकिन आखिरकार वह शतरंज में मास्टर बन गईं। 6 साल की उम्र में उन्होंने शतरंज सीखना शुरू कर दिया था और आज पूरी दुनिया उन्हें जानती है।
- एलेक्जेंड्रा युरेवना गोर्याचकिना के पिता शतरंज के कोच हैं। उनके मां-पिता दोनों की रेटिंग 200 से ज्यादा है।
- एलेक्जेंड्रा युरेवना गोर्याचकिना तीन बार की रूसी महिला शतरंज चैंपियन हैं। उन्होंने 2015, 2017 और 2020 में खिताब जीता था।
- एलेक्जेंड्रा युरेवना गोर्याचकिना 13 साल की उम्र में गोरीचकिना होउयिफान और कैटरीना लैगरो के बाद अब तक की तीसरी सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर हैं।
- 2020 की महिला विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने कमाल खेल दिखाया था। हालांकि वह जू वेनजुन से रैपिड टाईब्रेक में हार गईं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines