नई दिल्ली: पाकिस्तान ने इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में भारत को हरा दिया है। इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में भारत-ए को पाकिस्तान-ए ने 128 रनों से हराया। मुकाबले में 29 साल के तैयब ताहिर ने शतक ठोका। अब उनकी उम्र को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सवाल उठाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान ने अधिक उम्र के खिलाड़ी टूर्नामेंट में उतारे।
भारत ने उतारी युवा टीम
फाइनल में भारत ने जो टीम उतारी थी। उस टीम में किसी भी प्लेयर्स ने इंटरनेशल मैच नहीं खेला था। वहीं पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में 6 खिलाड़ी ऐसे थे, जो कम से कम एक इंटरनेशनल मैच में उतर चुके थे। इमर्जिंग एशिया कप में उतरने वाले भारतीय खिलाड़ियों की औसत उम्र 20.8 साल यानी लगभग 21 साल थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ियों की औसत उम्र 23.2 साल थी। टीम इंडिया के कप्तान यश धुल की 20 साल के हैं, जबकि पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हारिस की उम्र 22 साल है। हारिस भी इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
क्या कहते हैं टूर्नामेंट के नियम?
इमर्जिंग एशिया कप का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल करता है। 2013 में पहली बार इसका आयोजन किया है। इस टूर्नामेंट में अधिकतर टीमें अंडर-23 यानी युवा खिलाड़ियों को ही टूर्नामेंट में मौका देती हैं। भारतीय टीम में सभी खिलाड़ी 23 साल से कम उम्र के थे। हालांकि टूर्नामेंट के नियम के अनुसार किसी भी उम्र के खिलाड़ी इसमें उतर सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तान ने किसी भी तरह से नियम का उल्लंघन नहीं किया है।
मैच का हाल
मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्तान यश ढुल ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ये फैसला भारत के लिए भारी पड़ा। सलामी बल्लेबाज सईम अयूब (59) और साहिबजादा फरहान (65) ने टीम को तूफानी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े थे। तैय्यब ताहिर (108) शतक ठोक भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान-ए ने बोर्ड पर 352 रन लगाए। जवाब में साई सुदर्शन और अभीषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और महज 40 ओवर में भारत-ए 224 के स्कोर पर आउट हो गई।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines