हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कमेंट्री बॉक्स से बाहर निकलकर फिल्मी सफर शुरू करने जा रहे हैं वसीम अकरम, फवाद खान की इस मूवी में आएंगे नजर

विज्ञापन

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम इन दिनों एशिया कप 2022 में कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। अब वे जल्द ही पाकिस्तान की फिल्मों में दिखाई देंगे। वसीम अकरम ‘मनी बैक गारंटी’ (एमबीजी) लॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगे, जिसकी घोषणा पाकिस्तान के सुपरस्टार फवाद खान ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर की है। फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए फवाद ने लिखा: “हमारी अगली फिल्म मनी बैक गारंटी – एमबीजी के पहले लुक का अनावरण।” एक यूजर ने वसीम अकरम का फोटो देखकर कमेंट किया- “अचंभा अचंभा!”

अभी पढ़ें – PAK vs AFG: हार के बाद अफगानिस्तानी फैंस ने पाकिस्तानी प्रशंसकों को कुर्सियों से जमकर कूटा, देखें वायरल वीडियो

दिखी वसीम अकरम की तस्वीर

विज्ञापन

फिल्म के पोस्टर में खान के साथ अकरम की तस्वीर भी नजर आ रही है। फैसल कुरैशी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी। खान ने साझा किया कि फिल्म का टीजर 9 सितंबर को जारी किया जाएगा।
पोस्ट के मुताबिक, फिल्मी सितारों में जावेद शेख, जान रेम्बो और हिना दिलपाजीर, वसीम अकरम की पत्नी शनीरा अकरम भी हिस्सा हैं। हालांकि फिल्म के प्लॉट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

क्या है लॉलीवुड?
लॉलीवुड लाहौर में स्थित पाकिस्तानी सिनेमा को कहा जाता है। ये पहले पंजाबी और उर्दू भाषा फिल्म निर्माण का आधार था। 1947 में भारत के विभाजन के बाद से लाहौर पाकिस्तानी सिनेमा का केंद्र रहा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Pakistan vs Afghanistan: रोमांचक मैच हारते ही फूटफूट कर रोए अफगानिस्तान के खिलाड़ी, देखें VIDEO

ये होंगे कलाकार
फवाद खान, वसीम अकरम, शनिएरा अकरम, मिकाल जुल्फिकार, आयशा उमर, जावेद शेख, जान रेम्बो, गोहर रशीद, हिना दिलपज़ीर, शायन खान, मणि, किरण मलिक, अली सफ़ीना, मरहूम अहमद बिलाल, अदनान जाफ़र, शफ़ात अली और अक़दास वसीम।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola