हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

विराट के हाथों में बहुत जान है 'ठाकुर...', पहले भी कर चुके हैं एक हाथ से चमत्कार, देखें Video

विज्ञापन

नई दिल्ली: विराट कोहली इस समय के बेस्ट फील्डर हैं। मौजूदा समय में कई फील्डर हैं जो मैदान ने बिजली की गति से दौड़ लगाते हैं। भारत से विराट कोहली और रवींद्र जडेजा सबसे बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं। कोहली बैंटिंग के साथ फील्डिंग में भी किंग हैं। एक फिर से ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने कारनामा कर के दिखाया।

अभी पढ़ें – SL vs UAE: ‘Wow What a Catch…’चीते जैसी फुर्ती..बाज जैसी नजर..इस अद्भुत कैच में सबकुछ दिख गया…आप भी देखिए

बाउंड्री पर पकड़ा गजब का कैच

टी20 वर्ल्ड कप 2022 मिशन के तहत ऑस्ट्रेलिया पहुंचे विराट कोहली ने शुरुआती दो अनऑफिशियल मैच नहीं खेले थे। मगर विराट ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला। मैच में कोहली ने अपनी फील्डिंग से फैन्स समेत दिग्गजों का दिल जीत लिया।  विराट ने एक हाथ से बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ा। ये कैच काफी अहम था। ऑस्ट्रेलिया को 4 बॉल पर 7 रनों की जरूरत थी। उस वक्त पैट कमिंस ने हवा में शॉट खेला, जो सीधे बाउंड्री पार जा रहा था, पर कोहली ने एक हाथ से कैच कर लिया।

पहले भी पकड़ चुके हैं एक हाथ से कैच

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली पहले भी कई ऐसे चमत्कारी कैच पकड़ चुके हैं। अंतरारष्ट्रीय और आईपीएल क्रिकेट में विराट के हाथों कई बल्लेबाज आउट हुए हैं।

आईपीएल में विराट कोहली ने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का कमला का कैच पकड़ा था। मोहम्मद  सिराज ने उस ओवर की तीसरी गेंद को ऋषभ पंत ठीक से टाइम नहीं कर पाए। गेंद 30 गज के उपर से निकल रही थी। वहां विराट कोहली खड़े थे, उन्होंने छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया।

अभी पढ़ें – BCCI: सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, अध्यक्ष पद से हटने के बाद दिया पहला बयान

 

https://twitter.com/i/status/1581998112906031104

ऐसा ही एक कैच विराट कोहली ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में पकड़ा था। भारत को अगर ये वर्ल्ड कप जीतना है तो विराट कोहली का चलना जरुरी है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें