T20 World Cup 2022: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट कर कहा ‘तो भगवा ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की।’ दरअसल, नीदरलैंड की जर्सी का रंग भगवा है। ट्वीट में वेंकटेश प्रसाद इसी ओर इशारा कर रहें हैं।
वेंकटेश का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले आज सुबह दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने 13 रनों से हरा दिया। जिसके बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को हराना था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब पाकिस्तान 9 नवंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इधर टीम इंडिया का मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड से होगा।
बॉल को दोनों तरह से स्विंग
वेंकटेश दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं। 1990 में उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर का आगाज किया था। वेंकटेश प्रसाद ने साल 1996 वर्ल्ड कप में आमिर सोहैल को क्लीन बोल्ड किया था। वेंकटेश प्रसाद टीम इंडिया के बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं। उनके करियर पर नजर डालें तो टीम इंडिया के लिए उन्होंने 33 टेस्ट और 161 वनडे समेत कुल 194 मैच खेले थे। टेस्ट में उनके नाम 96 विकेट तो वनडे इंटरनेशनल में 196 विकेट हैं। जब वह इंडिया के लिए खेलते थे तो अपने जोड़ीदार जवागल श्रीनाथ के साथ मिलकर नई बॉल से बल्लेबाजों को चकमा थे। उन्हें बॉल को दोनों तरह स्विंग कराने में महारथ हासिल है। साल 2001 में वेंकटेश ने क्रिकेट को अलविदा किया था।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines