WFI Suspended: भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने सस्पेंड कर दिया है। जो भारत के कुश्ती खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला चुनाव से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि भारतीय कुश्ती महासंघ में चुनाव न होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
UWW ने WFI को लिखा था पत्र
बताया जा रहा है कि 30 मई को यूनाइटेट वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ को पत्र लिखा था, जिसमें अगले 45 दिनों में यानि 15 जुलाई तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की बात कही गई थी। ऐसा नहीं होने की स्थिति में WFI की सदस्यता रद्द करने की बात कही गई थी। माना जा रहा है कि चुनाव न होने की वजह से ही WFI की सदस्यता रद्द कर दी गई है।
11 जुलाई को होने थे चुनाव
दरअसल, 11 जुलाई को भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव होने थे। लेकिन उस वक्त असम हाईकोर्ट ने असम रेसलिंग एसोसिएशन की मान्यता को लेकर चुनाव पर स्टे लगा दिया था। हालांकि एडहॉक कमेटी ने असम रेसलिंग
एसोसिएशन को मान्यता जारी कर दी थी। जिसके बाद 12 अगस्त को चुनाव होने तय हुए थे। लेकिन एक बार फिर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन वाली हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन ने हरियाणा हाईकोर्ट से चुनाव पर स्टे ले लिया था। जिससे चुनाव फिर टल गए।
बता दें कि 12 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए यूपी से WFI निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। इसके अलावा भी चार और उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। यह सभी नामांकन राजधानी दिल्ली के ओलंपिक भवन में हुए थे। लेकिन चुनाव नहीं हो पाए। बता दें कि बृजभूषण शरण पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद WFI के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर एक कमेटी बनाई गई थी। जहां जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व जज एम एम कुमार को कुश्ती महासंघ के नए चुनाव के लिए अधिकारी बनाया गया था।
ये भी देखें: Team India के कप्तान Jasprit Bumrah को पहुंचा दुख,जीत के बाद दिया बयान, जानिए क्या रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
111 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
406 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
437 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines