TNPL 2023: एक गेंद में कितने रन बन सकते हैं? ज्यादा से ज्यादा 6 रन या फिर गेंद नो बॉल हो तो 10 या फिर 12 रन। लेकिन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में गजब ही हो गया। इसके एक मैच में ओवर की आखिरी बॉल पर 18 रन बन गए। अब सोचेंगे ये कैसे हुआ? दरअसल सालेम स्पार्टन्स और चेपॉक सुपर गिलीज के बीच मैच चल रहा था। इस मैच की पहली इनिंग की आखिरी गेंद पर 18 रन बने।
सालेम स्पार्टन्स टीम इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी कर रही थी। चेपॉक सुपर गिलीज ने 19 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए थे। इसके बाद सालेम की तरफ से पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए टीम की कप्तान अभिषेक तंवर।
जश्न… फिर जो हुआ, वो शर्मनाक रहा
अभिषेक ने भी अपने ओवर की 5 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही दिए। आखिरी गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज संजय यादव के स्टंप उड़ा दिए। तंवर इसका जश्न भी मनाने लगे, लेकिन अंपायर ने गेंद को नो बॉल दे दिया। नो बॉल मतलब फ्री हिट, जिस पर संजय यादव ने छक्का जड़ दिया। लेकिन, हैरानी की बात ये कि गेंद फिर से नो बॉल निकली। अब फिर अगली गेंद नो बॉल हो गई जिस पर 2 रन आए। फिर उसके बाद अभिषेक ने वाइड गेंद फेंक दी। हालांकि जब उन्होंने लीगल गेंद फेंकी तो उस पर भी छक्का आया। 3 नो बॉल और 1 वाइड गेंद फेंक अभिषेक ने आखिरी गेंद पर 18 रन लुटाए।
अभिषेक के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड
अभिषेक तंवर के नाम भारत के लिए एक गेंद पर सबसे ज्याद रन लुटाने का रिकॉर्ड बन गया है। अभिषेक भारत की तरफ से सिर्फ एक गेंद पर सर्वाधिक रन देने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में यह रिकॉर्ड अभी क्लिंट मैकॉय के नाम है। जिन्होंने साल 2012-13 के बिग बैश लीग सीजन में एक मैच के दौरान 1 गेंद पर 20 दिए थे। मैच में चेपॉक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में सलेम स्पार्टन्स सिर्फ 169 रन ही बना सकी और 52 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines