नई दिल्ली: इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत टी20 विश्व कप के प्रबल दावेदारों में से एक है लेकिन साथ ही रोहित शर्मा एंड कंपनी में कुछ खामियां हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत है। एक है भारत की गेंदबाजी आक्रमण, जो प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना है। माना जाता है कि भारत के तेज गेंदबाजों ने हाल ही में जिस तरह से रन लुटाए हैं उसे देखते हुए उनकी अनुपस्थिति को वर्ल्ड कप में काफी महसूस किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022: भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, जानें कब और कहां लाइव देख सकेंगे मैच
भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल की तिकड़ी ने विशेष रूप से डेथ ओवरों में विपक्ष को चुप कराने के लिए संघर्ष किया है। गेंदबादी डिपार्टमेंट में सुधार करने होंगे नहीं तो ये किसी भी दिन भारी पड़ सकता है।
टीम इंडिया के लिए चोट बनी परेशानी
दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चीज है खिलाड़ियों को चोट से बचाना। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पहले ही चोटिल हो चुके हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। चाहर की पीठ की चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा को भी चोट लगी है। हाल की चोटों की वजह से भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री को लगता है कि इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।
मुंबई प्रेस क्लब के मीट द मीडिया प्रोग्राम के दौरान शास्त्री ने कहा, ‘एक कोच के तौर पर यह मेरे लिए सबसे फ्रस्ट्रेटिंग चीज थी, जब आप अपने अहम खिलाड़ियों को चोट के चलते खो देते हो। हम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का दो बार दौरा कर चुके हैं, जब भुवनेश्वर कुमार चोटिल थे। उसके पास बहुत सारे विकेट होते अगर वह उन दौरों पर गया होता। अब आप दीपक चाहर को देखिए। उसने कम ही मैच खेले हैं और वह चोटिल है।’
‘वर्क लोड़ पर ध्यान देना होगा’
हालांकि चोटों की संख्या को कम करने के लिए कोई निर्धारित पैटर्न नहीं है। शास्त्री ने प्रबंधन और कोचों को खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन के बारे में जागरूक होने की सलाह दी और उनसे जरूरत पड़ने पर सख्त निर्णय लेने का आग्रह किया। शास्त्री का मानना है कि अगर जरूरत पड़ी तो खिलाड़ियों को आईपीएल में अपनी उपस्थिति सीमित करने से नहीं शर्माना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में जितना क्रिकेट खेला जा रहा है। यह बहुत जरूरी हो गया है कि खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट सही ढंग से किया जाए। उन्हें कब आराम दिया जाना चाहिए?
इसमें बीसीसीआई के अध्यक्ष का बड़ा रोल हो सकता है। अगर कल को टीम इंडिया के किसी अहम खिलाड़ी को आईपीएल में कुछ मैचों के लिए आराम जरूरी हो, तो उसे यह मिलना चाहिए। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष को फ्रेंचाइजी के साथ बैठना होगा और उन्हें पूरा प्रोसेस समझाना होगा।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
353 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
389 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines