Tennis star Sania Mirza Shoaib Malik son Izhaan birthday emotional posts: भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट शोएब मलिक के बेटे इजहान का आज जन्मदिन है। सानिया-शोएब ने सोशल मीडिया पर बेटे इजहान के 5वें जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिखा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया और शोएब ने दुबई में एक छोटा प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन भी रखा।
सानिया ने अपने बेटे और परिवार के सदस्यों की तस्वीरों का एक बंच सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने बेटे के लिए भावनात्मक नोट लिखा। सानिया मिर्जी ने लिखा- हमारे जीवन के सबसे चमकीले सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। चाहे मेरे चारों ओर कितना भी अंधेरा क्यों न हो, आपकी मुस्कान सब कुछ बेहतर बना देती है। उन्होंने लिखा- तुम्हारे साथ मुझे आशीर्वाद देने के लिए मैं अल्लाह की बहुत आभारी हूं।
सानिया ने लिखा- तुम हमेशा के लिए मेरे दिल में हो… मेरे बच्चे
सनिया मिर्जा ने लिखा कि मुझे यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि बिना शर्त प्यार का वास्तव में क्या मतलब है? तुम हमेशा के लिए मेरे दिल में हो… मेरे बच्चे। हर साल मैं तुम्हें थोड़ा करीब रखूंगी, तुम्हें थोड़ा और कसकर गले लगाऊंगी और तुम्हें तुम्हारे पंख ढूंढने में मदद करूंगी। इंशा अल्लाह। अल्लाह आपको हमेशा आशीर्वाद दे।
शोएब ने लिखा- बाबा आपसे प्यार करते हैं, हैप्पी बर्थडे बेटा
इज़हान के पांचवें जन्मदिन पर, शोएब मलिक ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो बेटा। बाबा आपसे प्यार करते हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में सानिया मिर्जा भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 2018 में अपने पहले बच्चे, बेटे इज़हान का स्वागत किया था।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines