नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। खबर मुताबिक टीम के दो स्टार प्लेयर्स दीपक हुड्डा और मोहम्मद शमी इंजरी के चलते साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हुए हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या भी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हार्दिक को रेस्ट दिया गया है। 8 सितंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – Ind vs Aus: विराट कोहली के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, कह डाली ‘दिल की बात’
अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल में फंस सकता है भारत
एक साथ टीम के तीन खिलाड़ियों के बाहर होने से भारत अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल में फंस सकता है। हार्दिक पंड्या की जगह स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में जगह मिली है। वहीं, दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गयाा है।
हार्दिक पांड्या को दिया गया रेस्ट
हार्दिक ने अभी हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक 3 मैच में 190.90 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए थे। गेंद से उन्होंने टीम के लिए योगदान दिया। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप को देखते हुए पंड्या को आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक जैसे खिलाड़ी पूरी तरह से फ्रेश रहें।
दीपक हुड्डा की पीठ में चोट
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच के समय बताया था कि दीपक की पीठ में चोट है और इसलिए वो चयन के लिए उपलब्ध नहीं है। ये जानकारी हालांकि तीसरे मैच को लेकर ही थी लेकिन अब क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो इस चोट के कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी मैदान पर नहीं उतरेंगे। हुड्डा वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी चोट ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। पीटीआई को बताया कि शमी कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत है और इसलिए वह दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से बाहर हो जाएंगे।
अभी पढ़ें – Ind vs Aus: अब भी विराट-रोहित के बीच है विवाद? इस वीडियो में छिपा है जवाब, देखें
भारत ऑस्ट्रेलिया को हराने बाद अब साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम (28 सितंबर) में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। 2 अक्टूबर को दूसरा टी20 गुवाहाटी में और तीसरा मैच 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया अफ्रीका के साथ 3 वनडे मैच भी खेलेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
354 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines