नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लग गया है। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस भारत के खिलाफ वनडे और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर
जानकारी के अनुसार, उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। जिसके चलते वे भारत के खिलाफ बाकी 2 वनडे मैचों और आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2022 से बाहर कर दिए गए हैं। प्रिटोरियस पिछले साल टी 20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। ये साउथ अफ्रीका के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। प्रिटोरियस ने 2022 में अब तक आठ T20I खेले हैं, जिसमें 20.66 की औसत से 12 विकेट लिए हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने बल्ले से तेज रन बनाए हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA 1st ODI: टॉस जीतकर धवन ने चुनी गेंदबाजी, Ruturaj गायकवाड़ का डेब्यू, देखें प्लेइंग 11
सर्जरी की आवश्यकता
सीएसए के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शुएब मांजरा ने कहा, “चोट को देखते हुए सर्जिकल की आवश्यकता होगी। ड्वेन दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के नामित हैंड सर्जन से परामर्श करेंगे।”
रेसी हो चुके हैं बाहर
प्रिटोरियस को इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान यह चोट लगी थी। हालांकि मैच में उन्होंने तीन विकेट झटके थे। मार्को जेनसेन और एंडिले फेहलुकवायो टी20 विश्व कप के लिए रिजर्व में नामित ऑलराउंडर हैं। उनमें से एक संभावित रूप से ऑस्ट्रेलिया के लिए टीम में प्रिटोरियस की जगह लेगा। प्रिटोरियस दक्षिण अफ्रीका के टी20 विश्व कप से बाहर होने वाले दूसरे प्रमुख खिलाड़ी हैं, मध्यक्रम के बल्लेबाज रेसी वैन डेर डूसन पिछले महीने उंगली की चोट के कारण बाहर हो गए थे।
दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, ड्वेन प्रिटोरियस (रिप्लेसमेंट का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है)
रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन और एंडिले फेहलुकवेओ
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines