नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप की पिछली चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। मेजबान टीम के साथ खेला हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इंग्लैंड ने इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्का कर ली है।
न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। प्वाइंट्स टेबल पर डालें तो न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों टीमों के 7-7 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड और इग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
मैच का हाल
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 141 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने तूफानी शुरुआत कर दी है। एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने तेज शरुआत की है। खास कर के एलेक्स हेल्स ने लंका के गेंदबाजों को जमकर कूटा। हेल्स 47 के निजी स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का उड़ाया। इंग्लैंड को पहला झटका बटलर के रूप में 75 के स्कोर पर लगा। बटलर 28 के निजी स्कोर पर हसरंगा का शिकार बने। इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला
कीवी टीम ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से बदला ले लिया है। टी20 वर्ल्ड के सुपर-12 का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस हार ने ऑस्ट्रेलिया के मनोबल को तोड़कर रख दिया। बड़ी हार के बाद चैंपियन टीम उस दमखम से खेलती नहीं दिखी। अफगानिस्तान के खिलाफ भी मुश्किल से जीत मिली। आप को बता दें कि पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया था।
न्यूजीलैंड की टीम इस बार मौका मिलते ही ऑस्ट्रेलिया पर टूट पड़ी। अपने पहले ही मैच को ऐसी धूल चटाई की अब ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। टी20 वर्ल्ड के सुपर-12 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा और इसके जवाब में कंगारू टीम सिर्फ 111 रन ही बना पाई।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines