नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने है। ये मैच पर्थ में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान की पूरी पारी 19.4 ओवर में 112 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने पांच विकेट चटकाए। खास बात ये हुई की सभी बैटर कैच ऑउट हुए।
सैम करन के अलावा क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट चटकाया।अफगानिस्तान की ओर से इब्राहीम जादरान ने 32 और उस्मान गनी ने 30 रनों की पारी खेली। इससे पहले शनिवार को सुपर 12 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हराया।
सैम करन ने अपनी गेंदबाजी से महफिर लूट ली। महज 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए और ऐसा प्रदर्शन कर दिया जिसे हमेशा ही याद रखा जाएगा। इंग्लैंड के टी20 क्रिकेट इतिहास में इस 24 साल के गेंदबाज का नाम दर्ज हो गया है। 3.4 ओवर की गेंदबाजी में सैन ने 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में टीम की तरफ से पहले 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines