हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC ENG vs AFG: इंग्लैंड ने की दमदार शुरुआत, अफगानिस्तान को पांच विकेट से दी मात

विज्ञापन

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत कर दी है। 22 अक्टूबर को खेले गए दूसरे मैच में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। अफगान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के सामने 113 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने 18.1 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में 29 रन बनाए।

अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। मात्र 35 रन पर दो विकेट गिर गए। इब्राहिम जादरान और उस्मान गनी ने 27 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन यह नाकाफी था।इब्राहिम जादरान ने ही सर्वाधिक 32 रन बनाए जबकि उस्मान गनी ने 30 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, फरीद अहमद और मोहम्मद नबी ने छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए कमाल की गेंदबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।

अफगानिस्तान की पूरी पारी 19.4 ओवर में 112 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने पांच विकेट चटकाए। खास बात ये हुई की सभी बैटर कैच ऑउट हुए। सैम करन के अलावा क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट चटकाया।अफगानिस्तान की ओर से इब्राहीम जादरान ने 32 और उस्मान गनी ने 30 रनों की पारी खेली। इससे पहले शनिवार को सुपर 12 के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हराया।

विज्ञापन

सैम करन ने अपनी गेंदबाजी से महफिर लूट ली। महज 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए और ऐसा प्रदर्शन कर दिया जिसे हमेशा ही याद रखा जाएगा। इंग्लैंड के टी20 क्रिकेट इतिहास में इस 24 साल के गेंदबाज का नाम दर्ज हो गया है। 3.4 ओवर की गेंदबाजी में सैन ने 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में टीम की तरफ से पहले 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola